परतावल चौराहा अंधेरे में डूबा, स्ट्रीट लाइटें बनीं ‘शोपीस’ लाखों की लागत से लगा सिस्टम महीनों से ठप,

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें इन दिनों सिर्फ ‘शोपीस’ बनकर रह गई हैं। परतावल चौराहे से लेकर महराजगंज और कप्तानगंज मार्ग तक लगे अधिकांश लाइट पोल महीनों से खराब पड़े हैं। कई पोलों से तो लाइटें गायब हैं, जिसके कारण रात होते ही पूरा इलाका घने अंधेरे में डूब जाता है।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों को खराब स्ट्रीट लाइटों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि रोशनी के पर्व दीपावली पर भी नगर का प्रमुख बाजार अंधेरे की चादर ओढ़े रहा। अंधेरे के कारण जहां दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, वहीं राहगीरों और दुकानदारों को भी मुश्किल हो रही है।

निवासियों ने बार-बार नगर पंचायत प्रशासन से इस संबंध में शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर पंचायत की घोर लापरवाही को लेकर आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्य चौराहे पर इस तरह अंधकार फैलना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

इस गंभीर समस्या पर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दीपावली के अवसर को देखते हुए, जल्द से जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाए, ताकि परतावल नगर रोशनी से जगमगा सके और लोगों को अंधेरे से जल्द राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.