सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिला जेल में बंद सुहागिन महिलाओं के लिए शुक्रवार को जेल प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की। करवा चौथ के अवसर पर जेल में बंद इन महिलाओं को भी अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ने का मौका दिया गया।

जेल प्रशासन की इस मानवीय और संवेदनशील पहल के तहत, जिन महिलाओं के पति भी जेल में बंद हैं, उन्हें विशेष व्यवस्था के तहत एक-दूसरे से मिलने और पारंपरिक तरीके से व्रत संपन्न करने की अनुमति दी गई।
इस भावुक अवसर पर महिलाओं ने निर्जला व्रत पूरा किया और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने पतियों का दर्शन किया। जेल प्रशासन की इस कदम से बंदियों के दांपत्य जीवन के प्रति सम्मान और मानवीय दृष्टिकोण का संदेश गया, जिसकी हर तरफ बधाई हो रही है।
#फिरोजाबाद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। pic.twitter.com/pfwmtkxNeg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 10, 2025























