भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: पहले दिन भारत मजबूत, यशस्वी जायसवाल का शानदार शतक

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन भारत के नाम रहा। स्टंप्स तक भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 318 रन बना लिए हैं।

ओपनर यशस्वी जायसवाल 173 रनों पर और कप्तान शुभमन गिल 20 रनों पर नाबाद लौटे।

साई सुदर्शन शतक से चूके

भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही, लेकिन युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। वह 87 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन का शिकार बने। वहीं, अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 38 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट स्पिनर जोमेल वारिकन ने लिए। भारतीय टीम की इस मजबूत शुरुआत ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली है।

 

Voice Of  News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.