यूपी : करवा चौथ का व्रत तोड़ने से पहले सड़क हादसे में पत्नी ने पति के सामने ही तोड़ दी दम,मातम में बदल गई करवा चौथ की खुशियां

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर ने सभी का दिल दहला दिया है। जहां सड़क हादसे में करवा चौथ से पहले ही पत्नी की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर ने सभी का दिल दहला दिया है। जहां सड़क हादसे में करवा चौथ से पहले ही पत्नी की मौत हो गई। यह घटनाक्रम तब दिल को निचोड़ने लगा जब पता चला कि,ये पूरा दर्दनाक मंजर पति के आंखों के सामने से होकर गुजरा। पति के सामने ही पत्नी का दिल धड़कता रहा और बाद में दम तोड़ दी।

करवा चौथ की तैयारियां जोरों पर थी, वहीं दूसरी तरफ हापुड़ के गुलावठी मार्ग पर करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलकर बिखरती देखी गई।
पति के सामने ही उसकी पत्नी सड़क हादसे में जिंदगी और मौत से जंग लड़कर सड़क पर ही खुशियां बिखेर दी और मौत ने उसे गले लगा लिया।

मिली जानकारी अनुसार, भटियाना गांव की अनुराधा (35) अपने पति हरिओम के साथ बाजार जा रही थीं, तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयावह था कि अनुराधा का शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उनका दिल सड़क पर गिरकर कुछ देर तक धड़कता रहा। यह मंजर देख हरिओम और आस-पास के लोग स्तब्ध रह गए।

हर पत्नी की अरमान होती है कि वह भी करवा चौथ के दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे और चांद के समान अपने पति के चेहरे को देखकर ही व्रत तोड़े, लेकिन अफसोस तब होता है जब भगवान को ये बातें मंजूर नहीं होती और अकाल मृत्यु के जरिए बसे बसाए जीवन को उजाड़ देतें और अरमानों को सड़क हादसे जैसे घटनाओं में दफ़न होने का पति को ही चश्मदीद बना देतें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.