बुलंदशहर:वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति ने किया डांडिया और नवदुर्गा पूजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर के जहांगीराबाद की वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति ने आज बुधवार को नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्र और करवाचौथ के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर के जहांगीराबाद की वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति ने आज बुधवार को नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्र और करवाचौथ के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया डांस किया और नवदुर्गा स्वरूप में नौ छोटी कन्याओं का पूजन किया।

डांडिया और नवदुर्गा पूजन

समिति की सभी महिला सदस्यों ने इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया और जमकर डांडिया खेला। इसके साथ ही, महिलाओं ने नौ देवी स्वरूपों में सजी नौ छोटी कन्याओं की पूजा की और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। सुहागन स्त्रियों के लिए एक करवाचौथ स्पेशल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने थाली व छलनी सजाई और बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

संस्कृति और सशक्तिकरण पर जोर

समिति की अध्यक्षा माधुरी वार्ष्णेय और सचिव मनीषा वार्ष्णेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला शक्ति की भूमिका अहम है, इसीलिए समिति ने नौ देवियों की पूजा की है। उन्होंने कहा कि समिति महिलाओं की सहायता और समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए कार्यरत है। उन्होंने यह भी बताया कि समिति भारतीय संस्कृति की इस विरासत को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर समिति की सभी सदस्याएं मौजूद रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.