परतावल:बसहिया बुजुर्ग में दशकों पुरानी परंपरा कायम,किया गया धूमधाम से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन  

परतावल

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के अंतर्गत ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग में लगभग पचास वर्षों से अधिक समय से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल के अंतर्गत ग्राम सभा बसहिया बुजुर्ग में लगभग पचास वर्षों से अधिक समय से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए, इस वर्ष भी भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। दशहरा पर्व के अवसर पर पूरा क्षेत्र उल्लास के वातावरण में डूब गया।

शाम ढलते ही जब रावण के पुतले का दहन किया गया, तो मेला मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा आसमान “जय श्रीराम” के नारों से गूँज उठा। परतावल क्षेत्र सहित आसपास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ इस ऐतिहासिक मेले में शामिल होने पहुँचे।

मेले में दिखा सांस्कृतिक उल्लास

मेले में दूर-दराज़ के दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं, जिनमें झूले, खिलौने, मिठाइयाँ, आइसक्रीम और हस्तशिल्प की वस्तुएँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और जादू शो आकर्षण का विशेष केंद्र बने रहे।

स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि यह मेला सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वर्षों से यह आयोजन स्थानीय समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक मनाया जा रहा है।

किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने व्यवस्था संभाली, जबकि पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। बसहिया बुजुर्ग का यह रावण दहन मेला आज भी परंपरा और संस्कृति का जीवंत उदाहरण बना हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.