फर्रुखाबाद: एसडीएम ऑफिस के सामने बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद जनपद में एसडीएम ऑफिस के ठीक सामने आज बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फर्रुखाबाद जनपद में एसडीएम ऑफिस के ठीक सामने आज बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की मोटरसाइकिल में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

बताया जा रहा है कि युवक जैसे ही अपनी बाइक में चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक बाइक में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बाइक जलकर राख हो गई।

युवक की तत्परता से वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। यह घटना एसडीएम ऑफिस के सामने व्यस्त इलाके में हुई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि, आग पर काबू पाने तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

 

 

Voice Of News24