सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र में आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया क्षेत्र में आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। सुबह से ही भक्त पंडालों की अंतिम सजावट, प्रसाद वितरण और विसर्जन की तैयारियों में जुटे थे।
जनसैलाब उमड़ा, भक्ति और उत्साह का माहौल
विसर्जन के लिए जैसे ही पंडालों से मूर्तियाँ निकलीं, भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह विसर्जन यात्रा आस्था और भक्ति का प्रतीक बन गई। इस दौरान माहौल में भावुकता और उल्लास का मेल दिखा।
कुछ भक्त पर्व के समापन पर भावुक नजर आए, वहीं बड़ी संख्या में लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और डीजे की धुन पर उत्साह में डूबे थे। विसर्जन यात्रा के दौरान रास्ते में राहगीरों को भी अबीर-गुलाल लगाया गया। ग्रामीणों, बच्चों और महिलाओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी भक्तों ने मां दुर्गा से लोक कल्याण की कामना के साथ प्रतिमाओं को विसर्जित किया।
सिद्धार्थनगर। जिले के लोटन कोतवाली क्षेत्र स्थित ठोठरी बाजार में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रही एक पिकअप गाड़ी में 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार छू जाने से बड़ा हादसा हो गया। करंट उतरने से पिकअप पर सवार 9 बच्चे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। pic.twitter.com/aZH182BOee
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 2, 2025





















