सिद्धार्थनगर: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से 9 बच्चे झुलसे

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास आज डीजे बजाते समय एक भीषण हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास आज डीजे बजाते समय एक भीषण हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिकअप वाहन में हाई-वोल्टेज करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर 9 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।

सभी घायल बच्चे मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लोटन पहुँचाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद, बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विधायक और DM ने किया दौरा

 

घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक श्यामधनी राही तुरंत मौके पर पहुँचे। इसके अलावा, जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने भी इमरजेंसी वार्ड पहुँचकर घायल बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बच्चों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.