सिद्धार्थनगर:चिता जलाते ही पहुंची पुलिस,अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। परिजनों ने बुधवार सुबह 22 वर्षीय गुलशन का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया था, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जलती चिता को बुझाया और अधजले शव को कब्जे में ले लिया। युवक कीमंगलवार रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

ससुर की शिकायत पर कार्रवाई

पुलिस को यह सूचना मृतक के ससुर छेदीलाल ने दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर में बताया कि गुलशन की पत्नी (उनकी बेटी) मौत के समय घर पर नहीं थी, और परिजनों ने उन्हें सूचना नहीं दी। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.