ऑपरेशन कनविक्शन: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन और मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत बलरामपुर पुलिस ने प्रभावी पैरवी करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी अभियुक्त को कठोर सजा दिलाई है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर लगातार की जा रही पैरवी के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के नेतृत्व और विशेष लोक अभियोजक पवन कुमार शुक्ला के सहयोग से यह सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार यह मामला 15 अक्टूबर 2019 को थाना पचपेड़वा में दर्ज किया गया था। वादी की तहरीर पर प्रकाश पुत्र दयाराम (निवासी विशुनपुर, इटवा, सिद्धार्थनगर) के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में मु0अ0सं0- 181/2019, धारा 363, 366(ए), 376 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

मामले की विवेचना उप-निरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा की गई थी। विचारण के दौरान, मा. न्यायालय ASJ/स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, बलरामपुर ने अभियुक्त प्रकाश को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 8,000 रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.