नवरात्रि उत्सव: मऊ के रणवीरपुर गाँव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भक्तिमय माहौल

मऊ

मऊ जनपद में नवरात्रि के पावन पर्व पर, जिला मऊ के रणवीरपुर गाँव में आयोजित भव्य मेले में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मऊ जनपद में नवरात्रि के पावन पर्व पर, जिला मऊ के रणवीरपुर गाँव में आयोजित भव्य मेले में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को माँ दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

पूरे रणवीरपुर इलाके में ‘जय माता दी’ और मां दुर्गा के जयकारों की गूंज से भक्तिमय माहौल छा गया। बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ मेले में शामिल हुए और देवी पंडालों में आशीर्वाद लिया।

मेले में सजी विभिन्न प्रकार की दुकानें, मनोरंजन के साधन और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहाँ लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

 

 

Voice of News 24