बलरामपुर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या की,प्रेमी ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से हुए विवाद के चलते प्रेमी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से हुए विवाद के चलते प्रेमी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुँचे और दोनों को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

आपत्तिजनक वीडियो बना विवाद की वजह

पुलिस ने बताया कि प्रेमिका और प्रेमी रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन हैं। इस विवाद की मुख्य वजह आपत्तिजनक वीडियो है। पुलिस के अनुसार, करीब 4 महीने पहले प्रेमी के मोबाइल से दोनों का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

 

इस घटना के बाद प्रेमिका ने युवक से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। युवक कई दिनों से उसे मनाने की कोशिश कर रहा था और मिलने का दबाव बना रहा था। प्रेमिका के इनकार करने पर आक्रोशित प्रेमी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात

सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने खून से सना चाकू बरामद किया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

एएसपी ने बताया कि आरोपी युवक की हालत ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.