महराजगंज:नवरात्रि पर परतावल में भव्य मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद में नवरात्रि के पावन अवसर पर परतावल बाजार में लगे भव्य मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में नवरात्रि के पावन अवसर पर परतावल बाजार में लगे भव्य मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे इलाके में मां दुर्गा के जयकारों की गूंज से भक्तिमय माहौल छाया रहा। सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु माता रानी के दर्शन-पूजन और मेले में होने वाले मनोरंजन का आनंद लेते दिखे।

मेले में झूले, मिठाइयों की दुकानें, खिलौनों की स्टॉल और धार्मिक सामग्री की बिक्री ने भक्तों को खूब आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने पूरे उत्साह के साथ मेले का लुत्फ उठाया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी गई। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती और रूट डायवर्जन की व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को बिना किसी बाधा के दर्शन और मेले का आनंद लेने का अवसर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नवरात्रि पर लगने वाला यह मेला धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.