सिद्धार्थनगर: युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैजनथा बैलियवा से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैजनथा बैलियवा से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ गांव के ही 28 वर्षीय सनी देओल (पुत्र जगलाल) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतक के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सनी देओल रात में अपने घर पर सो रहा था, तभी कुछ लोग आए और उसे उठाकर ले गए। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही मिश्रौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के विषय में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है और अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जाँच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24