बस्ती में दर्दनाक हादसा: सब्जी मंडी जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बस्ती

बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वेलहरा हनुमान मंदिर के पास सुबह करीब 5 बजे हुआ।

सब्जी मंडी जा रहे थे मृतक
मृतक की पहचान 38 वर्षीय रामतौल उर्फ पिंटू पुत्र रामजीत, निवासी ग्राम धौरपरा, थाना वाल्टरगंज के रूप में हुई है। रामतौल अपनी बाइक से सब्जी लेकर बस्ती सब्जी मंडी जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामतौल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार में शोक, पुलिस जाँच में जुटी
राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वाल्टरगंज थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद रामतौल उर्फ पिंटू की पहचान हो सकी। रामतौल अपने दो भाइयों में सबसे बड़े थे और किसानी का काम करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे शिवम और सत्यम हैं। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में गहरा शोक छा गया है।

मृतक के भाई सचिन कुमार यादव की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.