
लखनऊ
लखनऊ जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार शाम जेल के ही एक बंदी ने लोहे की छोटी रॉड से हमला कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट
लखनऊ जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर मंगलवार शाम जेल के ही एक बंदी ने लोहे की छोटी रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में प्रजापति चोटिल हो गए।
बताया गया है कि हमला करने वाला बंदी जेल अस्पताल में सफाई का काम करता है। घटना के बाद, जेलकर्मी और डॉक्टर ने तुरंत पूर्व मंत्री के सिर से बह रहे खून को साफ किया और प्राथमिक उपचार दिया।
#WATCH | Lucknow, UP | Samajwadi Party MLA from Amethi Maharaji Prajapati reaches KGMU hospital as her husband Gayatri Prajapati was brought here after an altercation with a prisoner on cleaning duty led to a scuffle, causing him superficial injury pic.twitter.com/ezuoP1YPF0
— ANI (@ANI) September 30, 2025
हमले की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक और जेलर समेत अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे। प्रजापति को बेहतर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
#महराजगंज :34 महीने बाद जेल से रिहा हुए इरफान सोलंकी,भावुक पल में पत्नी-बेटों को लगाया गले, देखिए वीडियो pic.twitter.com/vqsDqEnaiE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2025


