जौनपुर में दर्दनाक हादसा: होर्डिंग लगाते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज कस्बे में बुधवार सुबह एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर दशहरा से पहले होर्डिंग लगाने का काम कर रहा था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जौनपुर जनपद के शाहगंज कस्बे में बुधवार सुबह एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर दशहरा से पहले होर्डिंग लगाने का काम कर रहा था। मजदूर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने एक ट्रांसफार्मर के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

मजदूर ने दी थी करंट की चेतावनी, जबरन कराया गया काम
मृतक की पहचान मियापुर बकुची गांव निवासी 28 वर्षीय राजकुमार पुत्र रमेश चंद्र गौतम के रूप में हुई है, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

परिजनों का गंभीर आरोप है कि यह घटना ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। जानकारी के अनुसार, होर्डिंग को सहारा देने के लिए खंभे पर लकड़ी बांधी जा रही थी। राजकुमार ने कथित तौर पर ठेकेदार विक्की गुप्ता को खंभे में करंट आने की आशंका बताते हुए काम करने से मना किया था। इसके बावजूद, परिजनों का आरोप है कि विक्की गुप्ता ने राजकुमार को जबरन काम करने के लिए मजबूर किया। जैसे ही राजकुमार लकड़ी लेकर खंभे के पास पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया।

परिजनों का आक्रोश, सड़क जाम करने का प्रयास
सहकर्मी तुरंत राजकुमार को एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

परिजनों ने ठेकेदार और बिजली विभाग की घोर लापरवाही को राजकुमार की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.