12 घंटे बाद टूट गया 75 साल के दूल्हे का साथ: जौनपुर में 35 वर्षीय महिला से शादी के अगले ही दिन हुई मौत

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जौनपुर में एक अनोखी शादी का अंत दुखद हुआ। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई, लेकिन शादी के महज 12 घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जौनपुर जनपद के जौनपुर में एक अनोखी शादी का अंत दुखद हुआ। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी रचाई, लेकिन शादी के महज 12 घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई।

मंदिर में हुई शादी, रात में हुई बातची

मृतक बुजुर्ग की नवविवाहिता पत्नी ने बताया कि उन्होंने सोमवार को पहले मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी की थी। पत्नी के अनुसार, रात में 1 बजे तक दोनों के बीच सामान्य रूप से बातचीत हुई थी और उनके पति एकदम सही थे।

पत्नी ने मीडिया को बताया, “पति रात तक एकदम फिट थे। उन्होंने मुझे अपनी जायदाद देने की बात भी कही थी। लेकिन, सुबह अचानक उनकी गर्दन झुक गई और उनकी मौत हो गई।”

पुलिस ने दर्ज किया बयान

अचानक हुई इस मौत की खबर से इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत बुजुर्ग के शव को कब्जे में लिया और महिला तथा अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

 

 

 

Voice of News 24