हापुड़ पुलिस का ‘हाफ एनकाउंटर’: धौलाना में बदमाशों से मुठभेड़, मंदिर चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार

हापुड़

हापुड़ जनपद के पुलिस ने बुधवार सुबह हाफिजपुर क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंदिरों में चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

हापुड़ जनपद के पुलिस ने बुधवार सुबह हाफिजपुर क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंदिरों में चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बृजनाथपुर नहर पर नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए, जबकि उनके तीसरे साथी को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

दो बदमाश घायल, चोरी का सामान और कार बरामद
सीओ अनीता चौहान ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आस मोहम्मद पुत्र उमर मोहम्मद (घायल), सद्दाम खान पुत्र शाहिद खान (घायल) और योगेश पुत्र प्रकाश निवासी गिनोरा शेख, बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल हुई एक आई-20 कार, अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी के उपकरण और मंदिरों से चुराए गए घंटों के टुकड़े बरामद किए हैं। गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हाफिजपुर और बाबूगढ़ की चोरियां कबूली
प्रारंभिक पूछताछ में तीनों शातिर अपराधियों ने हाफिजपुर और बाबूगढ़ थाना क्षेत्रों के मंदिरों में हाल ही में हुई चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश लंबे समय से चोरी की घटनाओं में सक्रिय थे और ये मंदिर को निशाना बनाते थे। पुलिस अब तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.