महराजगंज:महाष्टमी पर जिलाधिकारी-एसपी ने किया कन्या पूजन, छात्राओं को किया ‘मिशन शक्ति’ के प्रति जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में महाअष्टमी के पावन पर्व पर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज कंपोजिट विद्यालय, चौपाइयां पहुंचकर कन्या पूजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में महाअष्टमी के पावन पर्व पर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने आज कंपोजिट विद्यालय, चौपाइयां पहुंचकर कन्या पूजन किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की इस अवसर पर, दोनों अधिकारियों ने विद्यालय की छात्राओं को ‘मिशन शक्ति 5’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित विषयों, जिनमें ‘गुड टच, बैड टच’ भी शामिल था, के बारे में जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

कन्या पूजन के बाद, जिलाधिकारी श्री शर्मा ने विद्यालय का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता और बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24