मेरठ में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

मेरठ

मेरठ जनपद में आज मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे शहरवासियों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में आज मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे शहरवासियों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।

सुबह करीब 9:30 बजे अचानक आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस मौसम परिवर्तन का शहर की जनता ने खुले दिल से स्वागत किया, क्योंकि पिछले कई दिनों से लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान थे।

हालांकि, अचानक हुई बारिश के कारण कुछ समय के लिए सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों की आवाजाही थोड़ी धीमी हुई, लेकिन गर्मी से जूझ रहे ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मौसम में आए इस बदलाव की राहत साफ दिखाई दी।

 

Voice Of New 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.