कागजी गलती से टली इरफान सोलंकी की रिहाई,आज हो सकते जेल से रिहा

महराजगंज

महराजगंज जनपद से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी सोमवार को जेल से रिहा होते-होते रह गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी सोमवार को जेल से रिहा होते-होते रह गए। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद, गलत जेल में रिहाई का परवाना पहुँचने के कारण उनकी रिहाई अटक गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी को सोमवार को कानपुर जेल से रिहा कर दिया गया, जिनकी जमानत याचिका भी मंजूर हुई थी। लेकिन इरफान सोलंकी की रिहाई इसलिए रुक गई, क्योंकि उनका रिहाई परवाना कानपुर जेल पहुँच गया। जबकि इरफान सोलंकी इस समय महराजगंज जेल में बंद हैं।

अब मंगलवार को रिहाई परवाना महराजगंज जेल भेजा जाएगा, जिसके बाद ही पूर्व विधायक की रिहाई संभव हो पाएगी। यह पूरी घटना कागजी औपचारिकता में हुई एक बड़ी चूक के कारण हुई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.