बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लक्ष्य को साधते हुए थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लक्ष्य को साधते हुए थाना कोतवाली देहात पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने दो गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
गुमशुदगी की सूचना और त्वरित कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना 28 सितंबर की है। रात्रि लगभग 9:00 बजे (21:00 बजे) यूपी-112 के माध्यम से कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ढोढरी की दो बच्चियां शाम करीब 4:00 बजे से खेलते-खेलते अचानक घर से लापता हो गई हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
तत्काल एक्शन: सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत बच्चियों की सकुशल बरामदगी के लिए व्यापक तलाश शुरू की। आस-पास के क्षेत्रों, संभावित ठिकानों और ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए लगातार सघन खोजबीन की गई।
सकुशल बरामदगी और प्रशंसा
पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप, दोनों गुमशुदा बच्चियाँ सकुशल बरामद कर ली गईं। आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के बाद बच्चियों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्चियों को वापस पाकर परिजनों ने बलरामपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके त्वरित कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
#तेज प्रताप यादव का रैली के दौरान मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो pic.twitter.com/kf9poaDqI7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2025





















