मेरठ
मेरठ: जनपद के बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री अंतुल तेवतिया की मामी की मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ: जनपद के बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री अंतुल तेवतिया की मामी की मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र से जुड़ी है।
अस्पताल में भर्ती कराकर भागा पति
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया की मामी को शनिवार रात गंगानगर स्थित अप्सनोवा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि जब महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनका पति भी साथ था, लेकिन इलाज के बीच ही वह अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। पति के भाग जाने से परिजनों का शक और गहरा हो गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मवाना थाने में तहरीर दी है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और फरार पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
एशिया कप में जीत के बाद मेरठ का बेगमपुल बना जश्न का अखाड़ा!https://t.co/8DSX9OolXh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2025
Voice of News 24





















