हापुड़ में दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के अवैध पटाखे बरामद

हापुड़

हापुड़: जनपद के दीपावली पर्व से पहले बाबूगढ़ पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का स्टॉक बरामद किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़: जनपद के दीपावली पर्व से पहले बाबूगढ़ पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का स्टॉक बरामद किया है। पुलिस ने कुचेसर रोड चौपला स्थित एक मकान पर छापा मारा और लगभग 5 लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

14 कार्टन पटाखों का स्टॉक जब्त

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा। जांच में 14 कार्टन पटाखों का अवैध स्टॉक मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ पप्पू पुत्र कांति प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले भी वर्ष 2023 में अवैध पटाखों के साथ पकड़ा गया था, जिससे पता चलता है कि वह इस अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से लिप्त है।

NCR में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बिक्री

यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हापुड़ जिला दिल्ली NCR में शामिल है, जहाँ पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पुलिस का मानना है कि बरामद पटाखों की बिक्री दीपावली के दौरान की जानी थी, जिसके चलते अवैध बिक्री बढ़ गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और त्योहारों के मद्देनजर ऐसी कार्रवाई जारी रखी जाएगी। हापुड़ पुलिस अब तक दो अलग-अलग स्थानों से लाखों रुपये के पटाखे बरामद कर चुकी है।

 

 

 

Voice of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.