एशिया कप में जीत के बाद मेरठ का बेगमपुल बना जश्न का अखाड़ा!

मेरठ

मेरठ: जनपद में एशिया कप में भारत को पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत के बाद समूचा मेरठ शहर जश्न में डूब गया। देर रात तक बेगमपुल चौराहा सैकड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का जमावड़ा बन गया, जहां जबरदस्त आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ:जनपद में एशिया कप में भारत को पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत के बाद समूचा मेरठ शहर जश्न में डूब गया। देर रात तक बेगमपुल चौराहा सैकड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का जमावड़ा बन गया, जहां जबरदस्त आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

आतिशबाजी और नारों से गूंजा बेगमपुल

जैसे ही भारत ने रोमांचक मुकाबला जीता, सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक सड़कों पर उतर आए और चौराहे पर ही पटाखे फोड़कर दिवाली जैसा माहौल बना दिया। इस दौरान “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

प्रशंसकों ने भगवा पताका के साथ-साथ तिरंगा झंडा भी खूब लहराया, जिससे पूरा चौराहा देशभक्ति के रंग में रंग गया।

जबरदस्त भीड़ और आतिशबाजी के कारण बेगमपुल चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन जश्न में डूबे प्रशंसक किसी भी तरह की परवाह किए बिना जीत का लुत्फ़ उठाते रहे।

मेरठवासियों के लिए, भारत-पाकिस्तान मैच केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक त्योहार जैसा होता है, और इस जीत ने उन्हें जश्न मनाने का एक और शानदार मौका दे दिया।

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.