सिद्धार्थनगर:ट्रेन की चपेट में आने से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शव की हुई शिनाख्त

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में दर्दनाक हादसा हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गोरखपुर की ओर जा रही गोमती नगर इंटरसिटी ट्रेन (15081) की चपेट में आने से एक 62 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा थाना क्षेत्र उसका बाजार के रानीगंज मोगलहा रेहरा क्रॉसिंग के पास हुआ।

मृतक की पहचान नगर पंचायत उसका बाजार के रानीगंज (अंबेडकर नगर) निवासी राधे श्याम पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही, उसका बाजार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *