सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम के तहत, सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक अनूठा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और सदर क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के कुशल मार्गदर्शन में, महिला थाना प्रभारी श्रीमती भाग्यवती पांडे ने आज सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छात्राओं को थाने पर आमंत्रित किया।
इस दौरान छात्राओं को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें थाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न रजिस्टरों, सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली, साइबर हेल्प डेस्क, महिला और पुरुष बंदी गृहों और मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देना था।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
जागरूकता अभियान के दौरान, महिलाओं और बच्चियों को अपराध से बचाव के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया। उन्हें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड केयर लाइन), 108 (एम्बुलेंस हेल्पलाइन), 101 (अग्निशमन हेल्पलाइन), 14567 (एल्डर हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रयास से छात्राओं को आपात स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए सशक्त बनाया गया।
यह कार्यक्रम एंटी-रोमियो अभियान और शक्ति दीदी अभियान जैसे पहलों का भी हिस्सा है, जिनका लक्ष्य महिलाओं और बच्चियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया pic.twitter.com/M16TIRLzV5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2025





















