बागपत: महिला पुलिसकर्मियों ने मुठभेड़ में बदमाश को दबोचा

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली की मिशन शक्ति टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम ने एक वांछित बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में बदमाश अनीस घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की आरोपी अनीस अपनी बहन पर फायरिंग करके फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर बड़ौत कोतवाली की महिला पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश अनीस के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस सफल ऑपरेशन के लिए मिशन शक्ति टीम की तारीफ की जा रही है, जिसने बहादुरी दिखाते हुए एक फरार और खतरनाक अपराधी को पकड़ा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.