सिद्धार्थनगर :नवरात्रि का शुभारंभ,मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शारदीय नवरात्र महापर्व की शुरुआत आज, 22 सितंबर को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में शारदीय नवरात्र महापर्व की शुरुआत आज, 22 सितंबर को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई. श्रद्धालुओं ने अपने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की और माता दुर्गा के पहले स्वरूप, माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की.

मंदिरों में गूंजे दुर्गा सप्तशती के मंत्र

नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोगों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करते हुए माता शैलपुत्री की पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इन धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है.

मान्यता है कि माता शैलपुत्री की पूजा से व्यक्ति को मानसिक शांति और आत्मबल मिलता है, और उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

बाजारों में भी रौनक

ग्राम प्रधान अजय कुमार ने कहा कि नवरात्रि का पर्व समाज में आस्था और एकता को बढ़ावा देता है. व्यापारी अजय कसौधन के मुताबिक, इस त्योहार के कारण बाजारों में पूजा सामग्री और प्रसाद की बिक्री बढ़ गई है, जिससे व्यापार को भी गति मिली है.

भक्तों का मानना है कि यह नौ दिवसीय पर्व आत्मशुद्धि और साधना का समय है, जो संयम और भक्ति का संदेश देता है.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.