गोरखपुर में हो रही है भोजपुरी फिल्म ‘जय माँ वैभव लक्ष्मी’ की शूटिंग

गोरखपुर

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई और अनूठी फिल्म आ रही है, जिसका नाम है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई और अनूठी फिल्म आ रही है, जिसका नाम है “जय माँ वैभव लक्ष्मी”. यह फिल्म देवी लक्ष्मी के व्रत पर आधारित है और पहली बार भोजपुरी सिनेमा में ऐसे धार्मिक विषय पर फिल्म बनाई जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों गोरखपुर के खूबसूरत इलाकों में चल रही है।

गोरखपुर के इन स्थानों पर हो रही शूटिंग

फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्य गोरखपुर के प्रसिद्ध स्थानों जैसे नौका विहार, दिव्य नगर कॉलोनी, बान पोखर मंदिर, पिपराइच और रानी डीहा में फिल्माए जा रहे हैं।

कौन-कौन हैं फिल्म में?

फिल्म में मुख्य भूमिका में जय यादव, श्यामली श्रीवास्तव, नीलम पांडे और भानु पांडे जैसे कलाकार हैं. इसके अलावा, ज़ी टीवी के मशहूर सीरियल “झांसी की रानी” की अभिनेत्री उल्का गुप्ता इस फिल्म में देवी लक्ष्मी के किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा कर रहे हैं, जो इससे पहले भी कई सुपरहिट धार्मिक और सामाजिक फिल्में बना चुके हैं. संगीत अमन श्लोक ने दिया है, और गीत संतोष पूरी, साहिल ने लिखे हैं।

उम्मीद है कि यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज़ होगी. यह एक अनूठी और धार्मिक फिल्म है, जो दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेगी ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.