महराजगंज
महराजगंज जनपद के मिठौरा को नगर पंचायत बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती दिख रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के मिठौरा को नगर पंचायत बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होती दिख रही है।पूर्व प्रमुख और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमरेंद्र मणि के प्रयासों के बाद, उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।
प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी
अमरेंद्र मणि ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर मिठौरा को नगर पंचायत बनाने का आवेदन पत्र सौंपा था. इस पर मंत्री ने तुरंत प्रमुख सचिव को प्रस्ताव मंगाने का निर्देश दिया. इसके बाद अनु सचिव कृपाशंकर जायसवाल ने जिलाधिकारी महराजगंज को पत्र भेजकर मिठौरा बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को अविलंब भेजने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी महराजगंज ने भी इस संबंध में उपजिलाधिकारी निचलौल को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं।
इन गांवों को किया जाएगा शामिल
प्रस्ताव के अनुसार, नगर पंचायत मिठौरा में भागाटार, जगदौर, मोरवन, बरवा सोनिया, हरखोडा और सेमरा गांवों को शामिल किया जाएगा।
इस खबर से क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर है. वे भाजपा सरकार, नगर विकास मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जता रहे हैं. साथ ही, इस सफल प्रयास के लिए पूर्व प्रमुख अमरेंद्र मणि की भी सराहना कर रहे हैं. समाजसेवी सुनील कुमार ने यह जानकारी दी।
सिद्धार्थनगर :जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नवरात्रि-दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक https://t.co/YHQKkRE3ru
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2025





















