महराजगंज : 5 अक्टूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

महराजगंज

महराजगंज जनपद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज आगामी दस्तक अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एक बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज आगामी दस्तक अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर एक बैठक हुई। यह अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इसे सफल बनाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रभावी संचार और जागरूकता पर जोर

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को एक प्रभावी ‘कम्यूनिकेशन प्लान’ बनाने का निर्देश दिया. इसके तहत जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, और ग्राम व नगर स्तर पर कम से कम 5-5 लोगों के मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएंगे, ताकि अभियान की प्रगति की जानकारी मिल सके।

उन्होंने लोगों को घरों के आस-पास, कूलर और टायरों में पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक करने को कहा. जिला पंचायत राज अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को नियमित फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि जेई/एईएस जैसे रोगों को रोका जा सके।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान की बैठकों में आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी. उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सभी विभागों से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की, ताकि संचारी रोगों जैसे जेई/एईएस, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार और स्क्रब टाइफस का प्रभावी ढंग से उन्मूलन किया जा सके. बैठक में जो अधिकारी अनुपस्थित थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.