महराजगंज: 23 सितंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस,जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता,हुई बैठक

महराजगंज

महराजगंज शासन के निर्देश पर आगामी 23 सितंबर से 10वां आयुर्वेद दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज शासन के निर्देश पर आगामी 23 सितंबर से 10वां आयुर्वेद दिवस बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इसे लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समिति की एक बैठक हुई बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।

आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर जोर

जिलाधिकारी ने आयुर्वेद और होम्योपैथिक विभाग को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और गोष्ठी का आयोजन किया जाए. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद के फायदों के बारे में बताने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी को भी निर्देश दिया गया कि वे पैंफलेट छपवाकर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सभी स्कूलों में बँटवाएँ और गोष्ठियों में लोगों को स्वास्थ्य व आयुर्वेद के प्रति जागरूक करें. बैठक में यह भी तय किया गया कि इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरीन्द्र प्रसाद और जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष शुभम सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24