सिद्धार्थनगर:तहसील समाधान दिवस का आयोजन,40 में से 4 शिकायतों का हुआ निस्तारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में आज नौगढ़ तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में आज नौगढ़ तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास किया।

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक (एसपी), मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), जिला वन अधिकारी (डीएफओ) और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के सामने कुल 40 प्रार्थना पत्र पेश किए गए, जिनमें से सिर्फ 4 का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.