महराजगंज:निचलौल समाधान दिवस में 104 शिकायतें, 23 का तत्काल हुआ निस्तारण

महराजगंज

महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद की निचलौल तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना गया। अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में कुल 104 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

विभागों के अनुसार शिकायतों का विवरण

उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 39 मामले विकास विभाग से संबंधित थे. इसके अलावा, राजस्व विभाग से 35 और पुलिस विभाग से 30 शिकायतें थीं. जिन मामलों का समाधान नहीं हो सका है, उन्हें संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द उन पर कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान तहसीलदार अमित सिंह, नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और निचलौल के अधिशासी अधिकारी शिव प्रताप सिंह सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.