महराजगंज में महा आरोग्य शिविर का आयोजन, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने किया उद्घाटन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के रोडवेज परिसर में आज शनिवार से दो दिवसीय महा आरोग्य शिविर शुरू हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के रोडवेज परिसर में आज शनिवार से दो दिवसीय महा आरोग्य शिविर शुरू हुआ। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के साथ मिलकर इसका उद्घाटन किया।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मुंबई की संस्था एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा आयोजित इस शिविर में मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।उन्हें मुफ्त परामर्श और दवाएं भी दी गईं. शिविर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. उन्हें बैसाखी, व्हीलचेयर, चश्मा और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण भी दिए गए।

आयुष्मान भारत योजना को बताया ‘संजीवनी’

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाया जा रहा है. उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को गरीबों के लिए एक ‘संजीवनी’ बताया।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. वहीं, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने इसे ‘सेवा ही संगठन’ का मूल मंत्र बताते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया।

 

Voice Of News 24