संभल
उत्तर प्रदेश संभल के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुज चौधरी को विदाई दी गई है. उनका तबादला फिरोजाबाद के ASP (ग्रामीण) के पद पर हुआ है.
कई बयानों को लेकर रहे थे चर्चा में
अनुज चौधरी का कार्यकाल संभल में काफी चर्चा में रहा था. वे अपने कई बयानों और कार्यशैली को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहे. उनके तबादले के बाद उन्हें फिरोजाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है
क्या है अनुज चौधरी की कहानी?
ASP अनुज चौधरी का जन्म मुजफ्फरनगर के बधेरी गांव में 5 अगस्त 1980 को हुआ. उन्होंने गुरु हनुमान अखाड़े में कुश्ती सीखी और राष्ट्रीय स्तर व अखिल भारतीय पुलिस खेलों में कई स्वर्ण पदक जीते. 2001 में उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्मण पुरस्कार मिला, 2005 में अर्जुन अवार्ड, 2016 में यश भारती और 2010 में मान्यवर कांशीराम पुरस्कार जैसे बड़े सम्मान मिले. खेल कोटे से 2000 में यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर नियुक्त हुए, फिर 2003 में बने इंस्पेक्टर, 2012 में सीओ (सर्किल ऑफिसर), और हाल ही में ASP प्रमोशन पाया. अनुज चौधरी प्रदेश में इस कोटे से ASP बनने वाले पहले अफसर हैं.
सिद्धार्थनगर:मामूली विवाद में अधेड़ की मौत,मृतक के बेटे की तहरीर पर 8 पर केस दर्जhttps://t.co/NzqwHS2kSQ@Uppolice @siddharthnagpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2025





















