सिद्धार्थनगर:संदिग्ध परिस्थितियों में मिली 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र की सकारपार चौकी अंतर्गत गेगटा गांव के पास सड़क किनारे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र की सकारपार चौकी अंतर्गत गेगटा गांव के पास सड़क किनारे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पहचान कोटिया पांडे गांव के निवासी शिवपूजन के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24