सिद्धार्थनगर:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक,परिवार हुआ बेघर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाँव क्षेत्र के माझरी मोहाल मय कोहल गांव में आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के खुनियाँव क्षेत्र के माझरी मोहाल मय कोहल गांव में आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग आधी केवट के घर में लगी, जिससे उनका पूरा मकान और उसमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

लाखों का नुकसान, परिवार हुआ बेघर

जानकारी के अनुसार बताते चले की आग की चपेट में आने से घर में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरह जल गई. ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज़ थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था. हालांकि, ग्रामीणों की मदद से आग को दूसरे घरों में फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में आधी केवट का परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है और उनके सामने एक बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग समय रहते घर से बाहर आ गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई । ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मदद और आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.