निचलौल:पत्नी से विवाद के बाद नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

निचलौल

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गुलभार गांव में अपनी पत्नी से विवाद के बाद नारायणी गंडक नहर में कूदे 35 वर्षीय युवक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद निचलौल थाना क्षेत्र के चंदा गुलभार गांव में अपनी पत्नी से विवाद के बाद नारायणी गंडक नहर में कूदे 35 वर्षीय युवक रघुवर का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई हैं।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर रघुवर का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ. बताया जा रहा है कि रघुवर शराब का आदी था और इसी वजह से अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था. झगड़े के बाद वह नहर में कूद गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया. ग्रामीणों की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.