महराजगंज
महराजगंज में भठी नालियां,टूटी सड़कें और गंदगी का अंबार बयां कर रहा निचलौल के बैदोली ग्राम सभा के विकास की जमीनी हकीकत। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बैदोली में ‘स्वच्छता अभियान’ के दावे भठी नालियों और टूटी सड़कों पर दम तोड़ते नजर आ रहें हैं।
सरकार के भरोसेमंद अधिकारी और स्थानीय जन-प्रतिनिधि इस गंभीर समस्या से बेखबर हैं, जिससे ग्रामीणों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रहीं हैं।
उक्त ग्राम सभा में न तो गन्दे पानी के लिए नाली की उचित व्यवस्था है और न ही सुदृढ़ एवं समतल सड़कें हैं।
सरकार ने स्वच्छता अभियान को लेकर ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ एक विशेष प्रकार का मुहीम चलाया है लेकिन बैदोली ग्राम सभा की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि लापरवाह संबंधित अधिकारी और बेखबर जनप्रतिनिधियों ने दोनों क़दम को भ्रष्टाचार एवं सरकार के मुहीम के विपरित खींच रहें हैं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता ने जब ‘ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत’ की मुहिम को लेकर उक्त ग्राम सभा में लोगों से उस ग्राम सभा के विकास पर चर्चा किया तो ग्रामीण एक एक करके संबंधित जिम्मेदारों के पोल खोलते गएं।
ग्रामीणों ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता से बातचीत के दौरान बताया कि यहां न तो गन्दे पानी को निकलने के लिए ठीक प्रकार से नालियों की व्यवस्था है और न ही ग्रामीणों को घर से निकलने के लिए अच्छी सड़कें हैं। उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा से गंदगी का नाता पुराना रहा है, जो पिछले कई वर्षों से स्वच्छता अभियान को चुनौती देता चला आ रहा है।
प्रत्येक वर्ष सरकार लाखों रुपए स्वच्छता अभियान और ग्रामीण विकास के कार्यों हेतु खर्च करती है लेकिन संबंधित भ्रष्ट जिम्मेदार कागजों में कोर्रम पूरा कर उन विकास के पैसे को डकार जातें हैं।
गंदगी के संबंध में संवादाता ने जब ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा में सफाई कर्मी का दर्शन तक नहीं हो पाता है तो सफाई की कल्पना आप कर सकतें हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जब हमें यही ज्ञात नहीं है कि इस ग्रामसभा का सफाई कर्मी कौन है तो स्वच्छता के बारे में हम लोग क्या ही बताएं?
महराजगंज: महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र में अगया पुल पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तीन सरकारी बसों की भीषण टक्कर में 40 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए. इनमें से 15 से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/Okrjxbrs2L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2025





















