सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली जोगिया उदयपुर में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के कोतवाली जोगिया उदयपुर में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य और रोहिनी यादव मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।
राजस्व से जुड़े चार मामलों का हुआ निस्तारण
कार्यक्रम में राजस्व से जुड़े कुल चार प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए, लेखपालों की टीम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा।
उन्होंने लेखपालों को साफ निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनकर मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामलों का सही ढंग से निपटारा नहीं किया गया, तो उन्हें दोबारा विचार के लिए भेजा जाएगा।
इस मौके पर लेखपाल डॉ. श्रद्धा, नीतू, शिवकुमार, और अजय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मेरठ :दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट, कार की छत पर लेटे थे दो युवकhttps://t.co/WgtQS0958j
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 13, 2025





















