महराजगंज :थाना समाधान दिवस का आयोजन,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं

महराजगंज

महराजगंज जिले के थाना कोतवाली में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जिले के थाना कोतवाली में आज शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम करेगी काम

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों के समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने खास तौर पर जमीन से जुड़े मामलों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाने को कहा। इसका मकसद फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है।

अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि थाना स्तर, आईजीआरएस (IGRS) या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त सभी जमीन विवादों को समाधान दिवस के रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इस दिन दोनों पक्षों को बुलाकर संयुक्त टीम मामले का निपटारा करेगी।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.