महराजगंज:केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने ऑनलाइन गेमिंग और GST पर की जन संवाद

महराजगंज

महराजगंज जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज शनिवार को महराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कोहड़वल स्थित शिव मंदिर चौराहा पर एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज शनिवार को महराजगंज के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कोहड़वल स्थित शिव मंदिर चौराहा पर एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकार की नई नीतियों की जानकारी दी।

ऑनलाइन गेमिंग कानून से युवाओं की सुरक्षा

मंत्री ने नए ‘ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन अधिनियम 2025’ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून युवाओं की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। यह हानिकारक ऑनलाइन मनी गेमिंग सेवाओं और उनके विज्ञापनों पर रोक लगाएगा।

नए कानून के तहत, ऑनलाइन फैंटेसी स्पोर्ट्स, पोकर, रम्मी और ऑनलाइन लॉटरी को अवैध घोषित किया गया है, जबकि कौशल-आधारित ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा।

GST सुधारों से बढ़ेगा रोजगार

पंकज चौधरी ने नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नेतृत्व में जीएसटी को और सरल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इससे व्यापारियों को सहूलियत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि कोहड़वल समेत पूरे सिसवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.