महराजगंज : हिंसा पर उतरे समाज को दिखाने वाले अहिंसा का आईना, शिक्षक संघ चुनाव में चले लाठी-डंडे, विडीयो वायरल

महराजगंज

शिक्षक समाज की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। एक शिक्षक उस देश के भविष्य को संवारने और देश में शिक्षा की अलख जगाने वाला सबसे विशेष व्यक्ति होता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शिक्षक समाज की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभातें हैं। एक शिक्षक उस देश के भविष्य को संवारने और देश में शिक्षा की अलख जगाने वाला सबसे विशेष व्यक्ति होता है, जो पढ़ने वाले उन बच्चों द्वारा समाज को अहिंसा का आईना दिखातें हैं, लेकिन जब शिक्षक ही हिंसा पर उतर जाएं तो वह समाज को अहिंसा का आईना कैसे दिखा पायेंगे?

कुछ इसी प्रकार का शिक्षकों के आपसी हिंसक झड़प का मामला सामने आया है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव प्रक्रिया के दौरान दो पक्षों के शिक्षकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि शिक्षक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने लगे। इस हिंसक टकराव में कई शिक्षक घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुरंदरपुर थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.