मेरठ :दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर खतरनाक स्टंट, कार की छत पर लेटे थे दो युवक

मेरठ

मेरठ जनपद के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। परतापुर थाना क्षेत्र में एक हरियाणा नंबर की नीली अर्टिगा कार की छत पर दो युवक लेटे हुए थे और तेज रफ्तार में यात्रा कर रहे थे।

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

एक राहगीर ने इस स्टंटबाजी का वीडियो बना लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक न सिर्फ अपनी जान को खतरे में डाल रहे थे, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे थे।

सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर (HR 26EY 5070) के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उन पर आईपीसी की धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.