महराजगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे युवक का मिला शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप,मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की फाइल फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी के पास शुक्रवार रात को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के सरस्वती देवी महाविद्यालय दमकी के पास शुक्रवार रात को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी निवासी नागेश्वर रौनियार के रूप में हुई है।

हादसा या हत्या?

जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मृतक की मोटरसाइकिल भी मिली है, जिससे पुलिस शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना मान रही है। हालांकि, शव पर चोट के कई निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

मृतक के परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार किया है और इस मौत के पीछे किसी साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है।

निचलौल थाने के प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

युवक की मौत से उसके गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण भी इस घटना से काफी नाराज हैं। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले के हर पहलू से जांच कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.