मेरठ पुलिस की बड़ी सफलता,दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय वरुण बाल्मीकि की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

वरुण की हत्या 11 सितंबर को हुई थी, जब उसे गोली मार दी गई थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों, विपुल (24) और तुषार (20) को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले वरुण से उनकी कहासुनी हुई थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते तुषार ने वरुण को अपने घर बुलाया, जहां विपुल ने उसे गोली मार दी। इसके बाद, दोनों घायल वरुण को अस्पताल छोड़कर भाग गए ताकि यह एक हादसा लगे।

हथियार भी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 32 बोर की मेड इन इटली पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी के बाद, मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशन में की गई।

 

Voice Of News 24